Thursday, September 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास महिला पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमले किए जाने मामले में...

महिला पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमले किए जाने मामले में प्राथमिकी दर्ज

0
15

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल महिला नीलू देवी उर्फ नीलम देवी ने अपने पति राजेंद्र कुमार उर्फ भूलन महतो पर सिर पर लोहे की रॉड से वार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के अनुसार, घटना के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में लक्ष्मीपुर निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ भूलन महतो के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपती के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पीड़िता का आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से उसके पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है, जिसके कारण वह घर-परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों से दूर रहने लगे। घर का खर्च मांगने पर पति द्वारा आए दिन गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।


पीड़िता के मुताबिक, 27 अगस्त 2026 को करीब चार बजे उसने पति से घर खर्च मांगा। इससे नाराज होकर पति ने कथित तौर पर उसे घर से निकल जाने की धमकी दी और जान से मारने की बात कही। इसी दौरान लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सीटी स्कैन के लिए उसे बगहा भेजा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में देवर राजन कुमार उर्फ सुखट महतो तथा ननद नौमी देवी, रीता देवी, आशा देवी और अमृता देवी पर पति का समर्थन करने तथा हमले के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
मामले में पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। महिला ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!