Thursday, September 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हुनर के साथ रोजगार की राह, चंपारण के युवाओं को मिलेगा बाजार...

हुनर के साथ रोजगार की राह, चंपारण के युवाओं को मिलेगा बाजार की जरूरत वाला प्रशिक्षण

0
16

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। पश्चिम चंपारण के युवाओं को रोजगार की बदलती जरूरतों के अनुसार तैयार करने की दिशा में पहल शुरू की गई है। समाहरणालय में सांसद डॉ. संजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में युवाओं के कौशल विकास को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में डीएम तरनजोत सिंह, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, डीडीसी काजले वैभव नितिन और सीआईआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ स्किल के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि युवाओं को ऐसे कौशल का प्रशिक्षण दिया जाए, जिसकी उद्योगों और रोजगार बाजार में वास्तविक मांग है। इसके लिए स्थानीय उद्योगों की जरूरत का आकलन कर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार करने और युवाओं की रुचि एवं योग्यता के अनुसार उन्हें प्रशिक्षित करने की योजना पर चर्चा हुई।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योगों और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों का मानना है कि जिले में ही गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक प्रशिक्षण मिलने से युवाओं को नौकरी की तलाश में दूसरे राज्यों या शहरों में जाने की जरूरत कम होगी। सांसद ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण तभी सार्थक होगा, जब उसका सीधा लाभ रोजगार के रूप में युवाओं तक पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण के साथ रोजगार से जोड़ने की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!