Thursday, September 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास देसी कट्टा-चार कारतूस के साथ छापेमारी में गिरफ्तार

देसी कट्टा-चार कारतूस के साथ छापेमारी में गिरफ्तार

0
16

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण की रिपोर्ट

लौरिया। मठिया पंचायत के पड़री गांव में पुलिस ने हथियार बरामदगी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान नंदलाल पटेल के पुत्र देवेंद्र पटेल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, देवेंद्र के घर में हथियार छिपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। टीम में थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान, दारोगा जयशल कुमार, पीएसआई सुधीर कुमार सुग्रीव समेत सशस्त्र पुलिस बल शामिल था।

तलाशी के दौरान देवेंद्र के कमरे में रखे टीन के बक्से की जांच की गई। बक्सा खोलने पर उसमें छिपाकर रखा एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार व कारतूस जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के जरिए हथियार मिलने के स्रोत और उसे रखने के उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज कर देवेंद्र को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!