Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अंतिम सोमवारी पर बाबा विश्वंभरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

अंतिम सोमवारी पर बाबा विश्वंभरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। श्रावण मास की चौथी एवं अंतिम सोमवारी को बाबा विश्वंभरनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में कांवरिया वाल्मीकिनगर के त्रिवेणी संगम से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा विश्वंभरनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। सुबह करीब एक बजे से ही मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र “बोल बम” के जयघोष से गूंजने लगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर बाबा विश्वंभरनाथ धाम मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर सेवा कार्य किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी, फल और दवा की व्यवस्था की गई। इसके अलावा कांवरियों के ठहरने और आराम के लिए विश्राम शिविर भी लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं, बगहा पुलिस प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए।

पुलिसकर्मी लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटे रहे, ताकि जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बगहा मेडिकल टीम भी तैनात रही। मेडिकल टीम द्वारा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा जरूरतमंद श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्रदान की गई। अंतिम सोमवारी पर बाबा विश्वंभरनाथ धाम में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र की धार्मिक आस्था और भक्ति की गहरी भावना को प्रदर्शित किया। दूर-दराज से पहुंचे कांवरियों ने बाबा का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, शांति और परिवार के कल्याण की कामना की। मंदिर कमेटी की ओर से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, समाजसेवी संगठनों, पुलिस प्रशासन, मेडिकल टीम एवं अन्य सहयोगियों के साथ हजारों श्रद्धालुओं का तहे दिल से आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!