बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ (गोपालगंज) मारपीट के मामले में तीन वर्षों से फरार अभियुक्त को मांझागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को भेजा जेल जानकारी के अनुसार मांझागढ़ थाना क्षेत्र धर्म परसा गांव के बिरेन्द्र यादव के पुत्र बिनु यादव पर मारपीट के मामले मांझागढ़ थाना कांड संख्या 252 /2023 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी । जिसमें करीब तीन वर्षों से फरार था ।जिसे मांझागढ़ पुलिस तलास रही थी बीती रात अभियुक्त के घर छपेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा जिसकी पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण करने हेतु वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत करवाई करते हुए मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त बिनु यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।






