Wednesday, August 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया मझरिया शेख में सजा दंगल का अखाड़ा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए...

मझरिया शेख में सजा दंगल का अखाड़ा, देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम।

0
12

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के मझरिया शेख पंचायत भवन परिसर में बुधवार को भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। दंगल को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी पहुंचे। मौके पर मझौलिया मुखिया संघ के अध्यक्ष हरलाल यादव ने बताया कि दंगल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देना तथा युवाओं में खेल भावना और शारीरिक दक्षता का विकास करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है।


आयोजित दंगल में नेपाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अखाड़े में अपने-अपने दांव-पेंच आजमाए। पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले, जिस पर दर्शकों ने तालियों और जयकारों से उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान अवधेश यादव, राजेश यादव , अरबिंद यादव, दिलीप यादव, मोहन गुप्ता , अभिमन्यु यादव, संभु यादव , सूर्य लाल यादव , संजय पटेल, महन्थ यादव , सहित स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।बताते चले कि मंच का सफल संचालन भारत राज ने की तथा निर्णायक की भूमिका विकास पहलवान ने की तो विधि व्यवस्था में एस आई विकास कुमार ईएसआई विश्वनाथ सिंह दलबल के साथ सुरक्षा कमान संभाले रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!