Saturday, August 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास टीबी मुक्त अभियान के तहत थारूहट क्षेत्र में विशेष जांच शिविर आयोजित।

टीबी मुक्त अभियान के तहत थारूहट क्षेत्र में विशेष जांच शिविर आयोजित।

0
7

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत पश्चिम चंपारण जिले के थारूहट क्षेत्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की टीम द्वारा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर लोगों की टीबी संबंधी जांच की जा रही है। अभियान का उद्देश्य दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों के लोगों में टीबी की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में गौनाहा प्रखंड की दोमाढ़ पंचायत अंतर्गत महायोगीन गांव में आरबीएसके टीम द्वारा शिविर लगाकर ग्रामीणों की टीबी संबंधी जांच की गई तथा संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं, मैनाटांड़ प्रखंड के थारूहट क्षेत्र स्थित पंचायत भवन चौहट्टा में भी विशेष जांच शिविर आयोजित कर लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं नियमित उपचार के प्रति जागरूक भी किया गया।

सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले के सुदूर एवं थारूहट क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। टीबी का समय पर पता लगने और नियमित उपचार से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है।सभी नागरिकों से अपील है कि यदि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में अधिक पसीना आने जैसे लक्षण हों तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क जांच अवश्य कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!