Wednesday, August 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, महावीर अखाड़ा जुलूस में...

मझौलिया थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, महावीर अखाड़ा जुलूस में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध।

0
22

सामाजिक समरसता एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं पर्व।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया थाना परिसर में नाग पंचमी और महावीर झंडा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। शांति समिति की बैठक में अंचलाधिकारी डोली कुमारी थाना अध्यक्ष अमर कुमार आदि ने स्पष्ट कहा कि पर्व त्यौहार भारतीय सभ्यता संस्कृति के आधार हैं। एकता भाईचारा सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले पर्व हमारे जीवन में उल्लास उमंग और जोश पैदा करते हैं। पूरे शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व त्यौहार मनाना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि पर्व त्योहार हमारे सांस्कृतिक धरोहर हैं। समाज में एकता भाईचारा सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हैं। पूरे शांति पूर्ण तरीके से पर्व मना कर सच्चे नागरिक का कर्तव्य निभाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकारी गाइडलाइन का पालन सबको करना पड़ेगा और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शांति समिति की बैठक में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हरी लाल यादव मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश करमवा मुखिया अरुणा देवी पति मोहन गुप्ता सरपंच अशोक प्रसाद शिवजी राम पूर्व मुखिया अनिल बैठा पूर्व मुखिया सुनील कुमार तिवारी पूर्व मुखिया हरिशंकर शर्मा समाज सेवी प्रभु यादव मनजीत श्रीवास्तव बीजेपी दलित मोर्चा के अनिल राम कमल भाई मुखिया सहित
अन्य उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!