Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम कथित लाइन मैंन की बिजली के चपेट मे आने से हुई मौत...

कथित लाइन मैंन की बिजली के चपेट मे आने से हुई मौत ,हुआ बवाल

0
191

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम हेतु बेतिया भेज दिया।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिमी चंपारण, बिहार

बिजली के चपेट में आने से हुई मौत के मामले को लेकर परिजनों ने जम कर कटा बवाल ।पुलिस के पहल पर मामला हुआ शांत ।यह घटना पोल पर चढ़ कर लाइन बनाने के क्रम में लाइन के चपेट में आने से हुई मौत।मृतक ओझा मठिया गांव के ।मोहन महतो के पुत्र अजय कुमार महतो के रूप में हुई है।मृतक के पत्नी का रो रो कर हो रहा था बुरा हाल । पावर सब स्टेशन के मुख्य दरवाजे के सामने प्रदर्शन करने वालों में नगीना महतो, प्रकाश भट्ट, श्याम सुंदर कुमार, दिनेश यादव, प्रदीप बरनवाल, अर्जुन कुमार, सुनील यादव, विजय कुमार, राजेश यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे । प्रदर्शन कार्यों का कहना था कि कथित लाइनमैन बिजली के पोल पर लाइन कटवा कर चढ़ा था लेकिन आपकी दुश्मनी को लेकर धोकरहा पावर सब स्टेशन से विद्युत चालू कर दी गई । इसके चपेट में आने से उसकी मौत हो गई । सभी प्रदर्शन करने वालों ने कनिय विद्युत अभियंता रतन झा से उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे । पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को समझा बूझकर मामले को शांत करवाया । इस बाबत एस आई प्रमोद कुमार प्रभाकर ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसी भेज दिया गया है। इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन मिलते ही प्राथमिक की दर्ज कर दी जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!