Thursday, July 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन सभागार में वन्य जीव अपराध निवारण विषय पर दो दिवसीय वाइल्डलाइफ...

वन सभागार में वन्य जीव अपराध निवारण विषय पर दो दिवसीय वाइल्डलाइफ क्राइम प्रीवेशन ट्रेनिंग

0
15

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर वन सभागार में गुरुवार से वन्यजीव अपराध निवारण विषय पर दो दिवसीय वाइल्डलाइफ क्राइम प्रिवेंशन ट्रेनिंग 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार के सहयोग तथा आईएनएल के समर्थन से किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन वीटीआर प्रमंडल-दो के उप निदेशक सह प्रमंडलीय वन पदाधिकारी (डीएफओ) विकास अहलावत ने किया।

उन्होंने कहा कि वन्यजीव अपराधों की रोकथाम में प्रशिक्षित और दक्ष वनकर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाते हैं।
प्रशिक्षण में वीटीआर के पांच वन प्रक्षेत्र पदाधिकारियों के अलावा सभी आठ वन क्षेत्रों से कुल 23 वनपाल एवं वनरक्षी भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, वन्यजीव अपराधों की विवेचना, साक्ष्य संकलन, अभियोजन प्रक्रिया तथा न्यायालयीन मामलों से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!