Friday, July 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास क्यों हुई शादी के दो माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बना...

क्यों हुई शादी के दो माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बना जांच का विषय

0
19

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण, बिहार

बगहा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव उसके ससुराल में बेड पर मिला है। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल पश्चिम चम्पारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के खटौरी गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका की पहचान प्रियंका देवी के रूप में हुई है। मृतका के पिता पूर्णवासी राम ने आरोप लगाया कि इसी वर्ष अप्रैल में उन्होंने अपनी बेटी की शादी खटौरी गांव निवासी चंदन राम के साथ की थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। उनका आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोग मायके से पैसे लाने का दबाव बनाते थे और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे।


परिजनों का आरोप है कि गुरुवार की रात प्रियंका देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शुक्रवार की सुबह शव को बेड पर छोड़ दिया गया। घटना के बाद से मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।उधर, रामनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला पुलिस जांच के अधीन है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष के बाद ही मौत के कारण और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!