Wednesday, March 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया भारतीय सीमा से आ रहे तीन क्विंटल बॉयलर मुर्गा को नेपाल पुलिस...

भारतीय सीमा से आ रहे तीन क्विंटल बॉयलर मुर्गा को नेपाल पुलिस ने किया बरामद।

0
232

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

सीमावर्ती देश नेपाल के नवलपरासी जिला के प्रतापपुर गांव पालिका अंतर्गत भारतीय सीमा से सेट टूटवा खोला के समीप अवैध रूप से लाया जा रहा तीन क्विंटल बॉयलर मुर्गा को नेपाल सशस्त्र पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। नेपाल एपीएफ के गुठी परसौनी आउट पोस्ट के एपीएफ के इंस्पेक्टर अजय सुनार ने बताया की सशस्त्र सीमा बल नवलपरासी के 26 नंबर गण के एस पी संतोष राय मांझी के दिशा-निर्देश पर बॉर्डर क्षेत्र से सटे सभी रास्तों पर अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए गस्ती को और तेज कर दिया गया है। सोमवार की सुबह टटूवा खोला के समीप नेपाल एपीएफ के द्वारा गस्ती के दौरान भारतीय सीमा के तरफ से आ रहे दो भारतीय नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर लदा कंटेनर को देख रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन नेपाल एपीएफ फोर्स को देखते ही दोनों मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल को नीचे जमीन पर गिरा कर भाग गए। सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के द्वारा दोनों मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया गया। मोटरसाइकिल पे लदा कंटेनर को जब खोला गया तो उसमें से लगभग तीन क्विंटल बॉयलर मुर्गा बरामद हुआ। जिसका वजन लगभग तीन क्विंटल था। बरामद बॉयलर मुर्गा की कीमत लगभग एक लाख रुपया आंका गया। तस्करों के दोनों मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए बरामद किए गए बॉयलर मुर्गा का स्थानीय निवासियों के समक्ष गढ्ढा में डालकर नष्ट कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!