Saturday, July 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए संबंधित विभागों द्वारा क्षेत्र में...

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए संबंधित विभागों द्वारा क्षेत्र में रंग रोगन और साफ सफाई का कार्य शुरू

0
26

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित वाल्मीकि नगर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए संबंधित विभागों द्वारा क्षेत्र में सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
वाल्मीकिनगर आने वाले प्रमुख मार्गों पर स्थित पुल-पुलियों का रंग-रोगन कराया जा रहा है। वहीं सड़क किनारे उगी जंगली घास, सड़क एवं झाड़ियों की सफाई भी कराई जा रही है, ताकि क्षेत्र पूरी तरह व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई दे। विभिन्न विभागों के अधिकारी तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार, संभावित दौरे के दौरान सम्राट चौधरी महिला स्वाभिमान बटालियन का विधिवत उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन संभावित दौरे को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने में प्रशासन जुटा हुआ है। स्थानीय प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी सतर्क है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त होगा, उसी के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

फिलहाल संभावित दौरे को लेकर वाल्मीकिनगर में तैयारियां तेज होने से लोगों के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!