Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में सीओ ने भूमि से संबंधित मामलों की सुनवाई की, कर्मियों...

बगहा में सीओ ने भूमि से संबंधित मामलों की सुनवाई की, कर्मियों को दिया कई निर्देश

0
135

शुल्क या सीओ के नाम पर राशि मांगने वाले कर्मियों पर होगी विभागीय कार्रवाई।

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा दो के अंचलाधिकारी निखिल ने भूमि से संबंधित मामलों की सुनवाई अंचल कार्यालय में सोमवार को की। जिसमें हल्का कर्मियों, अंचल कर्मीयों और अमीन को कई दिशा निर्देश दिए। कार्यालय में फरियादियों की बात सुनी गई। सुनवाई के बाद कई दिशा निर्देश दिए गए। जिनमें दाखिल खारिज, परिमार्जन, मापी, अभियान बसेरा , जाति , निवास, आय आदि से संबंधित मामलों से संबंधित सभी लंबित मामलों की जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही अंचलाधिकारी निखिल ने लोगों से कहा कि किसी भी तरह का दाखिल खारिज, मापी, अभियान बसेरा अन्य मामलों पर अंचलाधिकारी के नाम पर या विभागीय शुल्क के नाम पर रिश्वत की मांग अगर हल्का कर्मचारी, आमीन , अंचल कर्मी आदि करते है तो वैसे कर्मियों पर की शिकायत मेरे (अंचलाधिकारी) विभागीय नंबर 9031672412 पर शिकायतकर्ता कर सकेंगे। जिन कर्मियों के खिलाफ शुल्क के नाम पर राशि की मांगी जाती है और जांच में पुष्टि होती है। तो वैसे कर्मियों पर सख्त कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी। सीओ ने कहा कि लोग शनिवार को अपने नजदीकी थाने में जनता दरबार के माध्यम से भूमि से संबंधित मामलों की सुनवाई में जरूर भाग ले। जिनका भूमि से संबंधित मामलों का निष्पादन जांच उपरांत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!