Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास खेत जोतने और धान रोपनी के दौरान हुए विवाद में 10 लोगों...

खेत जोतने और धान रोपनी के दौरान हुए विवाद में 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

0
16

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के सेमरीडीह गांव में खेत जोतने और धान रोपनी के दौरान हुए विवाद में एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष के 10 लोगों पर मारपीट, कुदाल से हमला, मंगलसूत्र छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता मतिया देवी (60 वर्ष), पति योगी निषाद ने वाल्मीकिनगर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि 19 जुलाई 2026 को करीब 10 बजे दिन में वह अपने खेत में धान रोपनी के लिए भाड़े का ट्रैक्टर लेकर पहुंची थीं। इसी दौरान गांव के लक्ष्मी बीन समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और खेत की जुताई रोक दी। विरोध करने पर सभी आरोपित गाली-गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि लक्ष्मी बीन ने उन्हें जमीन पर पटककर मारपीट की। इसी बीच ललन बीन ने कुदाल से हमला कर दिया, जिससे उनके बाएं हाथ की अंगुली कट गई।

शोर सुनकर उनका बड़ा बेटा शंकर कुमार उर्फ रामा शंकर बचाने पहुंचा तो संतोष बीन ने उसके सिर पर कुदाल से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान अनिता देवी ने उनके गले से करीब 40 हजार रुपये मूल्य का मंगलसूत्र छीन लिया। साथ ही आरोपितों ने भविष्य में खेत में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने थाना अध्यक्ष से मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!