विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। शहर के मलपुरवा स्थित वार्ड नंबर 34, एनएच 727 पर विनायक पेट्रोलियम के सामने आज रेहान टूर एंड ट्रेवल्स विथ ट्रेनिंग सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह केंद्र बगहा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए एक नई दिशा प्रदान करेगा। खासकर उन युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित होगा, जो विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हैं। अब उन्हें सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

केंद्र के संचालकों ने बताया कि यहां युवाओं को विदेश में नौकरी पाने के लिए आवश्यक ट्रेनिंग, भाषा कौशल, दस्तावेज़ी प्रक्रिया और इंटरव्यू की तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न देशों में उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे इच्छुक अभ्यर्थी अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकें। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीद की किरण साबित होंगे। इससे न केवल युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए केंद्र के सफल संचालन की कामना की।






