Tuesday, July 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जल जमाव से हो रही है परेशानी, राहगीर परेशान।

जल जमाव से हो रही है परेशानी, राहगीर परेशान।

0
7

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया प्रखंड कार्यालय के समीप सरकारी अस्पताल की तरफ जाने वाली मोड पर जल जमाव होने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। बताते चले की इस मार्ग से होकर प्रतिदिन सैकड़ो छोटे बड़े वाहन आवागमन करते हैं। जल जमाव होने के कारण छोटे बड़े वाहनों के छीटों से पैदल चलने वाले राहगीरों के कपड़े गंदे होना आम बात हो गया है। विशेष कर इस मोड़ से होकर प्रतिदिन विभिन्न विद्यालयों के छात्र आते जाते रहते हैं जिनको काफी परेशानी उठानी पड़ती है।


बताते चले की इसी जल जमाव वाले मोड़ से होकर सरकारी अस्पताल में मरीज उनके परिजन एम्बुलेंस डॉक्टर चिकित्सा कर्मी आते जाते रहते हैं।साथ ही स्टेशन जाने के लिए इसी मोड़ से जाना पड़ता है परंतु जल जमाव होने के कारण कष्टदायक हो रहा है। गौरतलब हो कि वार्ड नंबर 7 में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जल जमाव होना आम बात है। राहगीरों छात्रों तथा वार्ड नंबर 7 के निवासियों ने प्रखंड प्रशासन का ध्यान इस जल जमाव वाले मोड की तरफ आकृष्ट करते हुए अभिलंब समस्या निराकरण और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!