Sunday, July 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हल्की बारिश में डूब जाती है सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल

हल्की बारिश में डूब जाती है सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल

0
14

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

गौनाहा (पश्चिम चंपारण): प्रखंड क्षेत्र के भितिहरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 05 के ग्रामीण पिछले लगभग चार वर्षों से सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। स्थिति यह है कि हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क गांव की मुख्य संपर्क मार्ग है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। जलजमाव के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ती है, जिन्हें कीचड़ और पानी से होकर गुजरना मजबूरी बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान को लेकर कई बार पंचायत के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। बरसात के दिनों में सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से स्थिति और भी बदतर हो जाती है।

ग्रामीण मुन्ना चौरसिया, जुमन अंसारी, रेयाज दीवान, रामेश्वर पटेल, लालन मुखिया, इंदल पासवान, खलीफा यादव, लालाबाबू यादव एवं गुड्डु मुखिया ने बताया कि हर बार केवल आश्वासन दिया जाता है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि वार्ड संख्या 05 में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सड़क को जलजमाव से मुक्त कराया जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!