Thursday, July 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आदर्श शिक्षक लालजी मिश्र के निधन से पूरे धनहा क्षेत्र में शोक...

आदर्श शिक्षक लालजी मिश्र के निधन से पूरे धनहा क्षेत्र में शोक की लहर -पं-भरत उपाध्याय

0
14

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित स्थानीय प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी पंडित सरस्वती मिश्रा के परिवार सहित पूरे धनहा क्षेत्र में आदर्श शिक्षक, मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी लालजी मिश्र जी के असमय निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मिश्र से हमारा तीस साल से मधुर संबंध था। लालजी मिश्रा जी की नियुक्ति वर्ष 1983 में प्राथमिक शिक्षक के रूप में हुई थी।

करीब 36 वर्षों तक विभिन्न विद्यालयों में सेवाएं देने के बाद 2019 में प्राथमिक विद्यालय बाबू टोला पीपरपति मधुबनी से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने सरल स्वभाव,व अनुशासित कार्यशैली और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के कारण उनकी गणना सम्मानित शिक्षकों में की जाती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!