जितनी दुकाने सब्जियों की है उससे कहीं अधिक आम की दुकानें मझौलिया बाजार में देखने को मिल रही है।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण
कई सब्जी विक्रेताओं को सब्जी बेचना छोड़कर आम बेचते हुए देखा जा रहा है। हरे पीले पके रसीले मीठे मीठे आम सबकों अपनी तरफ खींच रहे हैं और आम की दुकानों पर खरीदने वालों की भीड़ दिखाई दे रही है। स्वाद और पौष्टिक तत्वों से भरपूर फलों का राजा आम सबका पसंदीदा फल है।
आम विटामिन का खजाना है। इसमें विटामिन ए विटामिन सी विटामिन इ तथा विटामिन के
पाए जाते हैं। इसके अलावा विटामिन बी 9 विटामिन बी 6 जैसे बी कंपलेक्स का बेहतरीन स्रोत आम है। इसके अतिरिक्त फाइबर पोटैशियम कॉपर जैसे खनिज तत्व भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। बताते चले की विश्व में सबसे अधिक आम का उत्पादन भारत में होता है।

इसकी अनेक किस्म जैसे जर्दा सबुजा डंका दलमा बीजू सीपीआ आदि काफी स्वादिष्ट होते हैं। बिहार में विशेष कर फलों के राजा आम को बड़े चाव से खाया जाता है। बहुत से लोग इसे रोटी चावल के साथ तो खाते ही हैं साथ ही साथ चुडा के साथ भी बड़े आनंद के साथ खाते हैं। कुछ लोग तो साग सब्जी छोड़कर आम के साथ ही रोटी या चावल बड़े शौक से खाते हैं ।पश्चिम चंपारण जिले में पाए जाने वाला जर्दा आम की खुशबू और मीठास देश विदेश में प्रसिद्ध है।
बताते चले की कुछ दिन पहले जर्दा और सबुजा आम एक सौ रुपए में 2 किलो मिल रहा था। अब डंका आम एक सौ रुपए में एक किलो बिक रहा है तो गरीबों का डंका आम दलमा एक सौ रुपए में 4 किलो खुलेआम बिक रहा है।
कुल मिलाकर मझौलिया बाजार में इन दिनों फलों के राजा आम की बिक्री धूम मचा रही है।






