पुलिस का दावा बहुत जल्द होगा चोरी की घटना का उद्भभेदन।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत स्थित भट्ट टोला वार्ड संख्या-15 में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दिया। अज्ञात चोरों ने पूर्व फौजी मोहन सिंह के घर से लगभग दस लाख रुपए नकद तथा लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी करके फरार हो गए। चोरी की घटना के बाद परिवार और आसपास के क्षेत्र में में हड़कंप मच गया दहशत का माहौल बन गया। बताया जाता है कि सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर के सामान बिखरे पड़े थे और अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर नकदी और कीमती आभूषण गायब पाए गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। एसडीपीओ-01 अजीत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने ने बताया कि चोरी की घटना के सभी पहलुओं की गहनता पूर्वक जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दावा किया कि साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही चोरों की पहचान कर चोरी की घटना का उद्भभेन कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि इस घटना के दो दिन पूर्व महोदीपुर पंचायत वार्ड नंबर 12 और 13 में भी गणेश पटेल और सुदर्शन पटेल के घरों में भी चोरी की घटना घटित हुई थी।






