Tuesday, July 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास झीमरी नौतनवा के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन

झीमरी नौतनवा के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन

0
2

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

चिउटाहा थाना क्षेत्र केग्राम पंचायत राज झिमरी नौतनवा के पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया श्वेता सिंह ने की। इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवश्यक कार्यों का लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। मुखिया पति सुमन सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य पंचायत के सभी पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि शिविर में वृद्धजन पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित सेवाएं सहित अन्य आवश्यक सरकारी कार्यों और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।उन्होंने पंचायत क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर शामिल रहे हैं सुनीता देवी सरपंच, उमेश कुमार महतो वार्ड सदस्य, संतोष कुमार वार्ड सदस्य, रघुपति कुमार, श्रवण कुमार कार्यपालक सहायक आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!