Tuesday, June 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास कालीबाग मंदिर पोखरा में डूबे युवक की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस...

कालीबाग मंदिर पोखरा में डूबे युवक की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। शहर के कालीबाग मंदिर स्थित पोखरा से एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद भी उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही कालीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव मिलने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन उसकी पहचान के संबंध में कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा उसकी तस्वीर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर साझा की जा रही है, ताकि यदि कोई व्यक्ति उसे पहचानता हो तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे सके और मृतक के परिजनों तक खबर पहुंचाई जा सके। कालीबाग थाना पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को इस युवक के बारे में कोई भी जानकारी हो या वह उसकी पहचान कर सकता हो, तो तुरंत कालीबाग थाना, बेतिया से संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि आपकी एक छोटी सी सूचना मृतक की पहचान कराने और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!