Thursday, June 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अपराध की योजना बना रहे सात युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे सात युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

0
11

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे सात युवकों को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में मझौलिया थाना कांड संख्या 565/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सदर एसडीपीओ अजीत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि मझौलिया थाना क्षेत्र के बेखबरा बिन टोली वार्ड संख्या-07 में कुछ युवक हथियारों से लैस होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में नितेश कुमार (19 वर्ष), बिरजन कुमार (22 वर्ष), मिंटू कुमार (19 वर्ष), रंजीत कुमार (25 वर्ष), श्री मुखिया (24 वर्ष), ललबाबू कुमार (19 वर्ष) तथा दिनेश कुमार (19 वर्ष) शामिल हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक ड्राइगर चाकू एवं चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में एसडीपीओ-1 अजीत कुमार के नेतृत्व में मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ,अनुज कुमार ओझा ,रमेश कुमार सिंह अन्य पुलिस पदाधिकारी और थाना रिजर्व बल शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!