विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। के दौरान आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जेल जाने वाले बगहा के लोकतंत्र सेनानियों को भारतीय जनता पार्टी बगहा जिला के तत्वावधान में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बगहा के विधायक राम सिंह स्वयं सेनानियों के आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी गजेंद्र धर मिश्रा, प्रहलाद यादव एवं भूपेंद्र नाथ तिवारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इन सेनानियों का त्याग, साहस और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका समर्पण समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस सम्मान समारोह में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल एवं ओमनिधि वत्स, मंडल अध्यक्ष राजन गुप्ता एवं अमरेश श्रीवास्तव के साथ जिला प्रवक्ता विजय साहू, अमित पाण्डेय, अवधेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।






