Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम बेतिया सुगौली रामनगर में अपराधी घटना को अंजाम देने की साजिश रच...

बेतिया सुगौली रामनगर में अपराधी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे 5 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे।

0
166

विजय कुमार शर्मा बाघ पश्चिम चंपारण बिहार

बैरिया थानांतर्गत अपराध की योजना बना रहे एक गिरोह के पांच अपराधकर्मियों को अवैध हथियार, गोली चोरी के मोटरसाइकिल एवं मादक पदार्थ के साथ बेतिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जिला के कई लूट कांडों का किया गया सफल उद्देदन किया गया है। बेतिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वैरिया थानान्तर्गत ग्राम तेलंगही में कुछ अपराधकर्मी किसी बड़े अपराध को कारीत करने के उद्देशय से अवैध हथियार, गोली के साथ एकत्रित होकर अपराध की योजना बना रहे है। प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतू पुलिस अधीक्षक बेतिया के दिशा निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -02 के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर त्वरित छापामारी करने हेतू निर्देशित किया मया। उक्त सूचना के आलोक में गठित टीम के द्वारा ग्राम तेलंगही में नहर के पास विधिवत घेराबंदी करते हुए छापामारी किया गया। तो छापामारी के क्रम में अपराध की योजना बना रहे कूल पांच (1) शैमुदीन उर्फ शंकर सिंह उर्फ सहल सिंह (2) पंकज सिंह (3) रंजन सिंह (4) मो० अली उर्फ मो० अफताब (5) अशोक तिवारी को दो देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, 12 जिंदा गोली, चोरी का मोटरसाइकिल एवं 1.362 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तो से कड़ाई से पूछने पर इनके द्वारा बताया गया कि मोतिहारी जिला के सुगौली थानाक्षेत्र के छपवा में लूट करने की योजना बनाने बेतिया जिला के कालीबाग थानाक्षेत्र के एक किश्चन परिवार को गन प्वाईंट पर लेकर घर मे लूट-पाट करने एव रामनगर थाना क्षेत्र में हत्या करने की योजना बनाने हेतू ये एकत्रित हुये थे, जिन्हे पुलिस के द्वारा घेराबंदी करते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बंध में वैरिया थाना कांड संख्या 167/25 दर्ज किया गया। साथ ही गिरफ्तार सभी अभियुक्तो से पुछ-ताछ मे अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में (1) बैरिया थाना कांड संख्या 100/25 (सी०एस०पी० लूट) (2) बैरिया थाना कांड संख्या 158/25 (लूट का प्रयास गोली फायर कर) को कारीत करने की बात स्वीकार किया है।

गिरफ्तार अपराधकर्मियो का नाम/पता :-

शैमुदीन उर्फ शंकर सिंह उर्फ राहूल पे० स्व० नज्जी मिया सा) सिसवा बाजार थाना भेटीभर जिला

महाराजगंज (उत्तर प्रदेश)

(2) पंकज सिंह पे० शिवाजी सिंह सा० भैया फुलवरिया थाना भतुआजी जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश)

(3) अशोक तिवारी पे० स्व० बिश्वनाथ तिवारी सा० पुजा पतझिरवा थाना श्रीनगर जिला बेतिया।

(4) रंजन सिंह पे० स्व० फिरंगी सिंह सा० पटखौली थाना पटखौली जिला बगहा।

(5) मो० अली उर्फ मो० महताब पे० मुमताज मिया सा० विशम्भरपुर थाना मुफ्फसिल जिला बेतिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!