Wednesday, June 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मोहर्रम को लेकर मझौलिया में फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने...

मोहर्रम को लेकर मझौलिया में फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

0
10

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में बीडीओ डॉ. राजीव रंजन, सीओ राजीव रंजन तथा थानाध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
बीडीओ डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि मोहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है। सभी लोग आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए पर्व मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। वहीं सीओ राजीव रंजन ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार डीजे बजाने पर प्रतिबंध है। अभियान चलाकर अब तक लगभग एक दर्जन डीजे जब्त किए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!