Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास लगातार चौथी बार बखरिया पैक्स अध्यक्ष बने गोपीचन यादव।

लगातार चौथी बार बखरिया पैक्स अध्यक्ष बने गोपीचन यादव।

0
30

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चम्पारण ।

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत बखरिया पंचायत के सहयोग सहकारिता समिति पैक्स के अध्यक्ष पद के चुनाव में गोपीचंद यादव ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। यह जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार की देर रात्रि मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। मतगणना के बाद घोषित परिणाम में गोपीचंद यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भनु यादव को बड़े अंतर से पराजित किया। गोपीचंद यादव को कुल 884 मत प्राप्त हुए, जबकि भनु यादव को 431 मत मिले। इस प्रकार गोपीचंद यादव ने 463 मतों के अंतर से शानदार जीत हासिल की।


चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समर्थक मतगणना स्थल के बाहर एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाने लगे। समर्थकों ने गोपीचंद यादव को फूल-मालाओं से लाद दिया तथा अबीर-गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत का उत्सव मनाया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव परिणाम भी घोषित किए गए। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में चिन्ता देवी,शिवमति देवी,अमरदीप कुमार निर्विरोध जीत दर्ज की।

फैक्स सदस्य में निर्वाचित हुए सदस्यों राजदेव यादव ,सुग़ांति देवी,रूपेश कुमार साह,मुनिलाल यादव,राजांति देवी,श्यामा देवी,धीरज कुमार सिंह,जयप्रकाश चौबे भी कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।
जीत के बाद गोपीचंद यादव ने मतदाताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पैक्स के विकास तथा किसानों के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा लगातार चौथी बार दिया गया विश्वास उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी मेहनत से निभाने का प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!