Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन सुंदरी सांप को देख स्थानीय लोगों में मची अफरा तफरी

वन सुंदरी सांप को देख स्थानीय लोगों में मची अफरा तफरी

0
21

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के गंडक प्रोजेक्ट स्थित ई-टाइप कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब निवासी राकीब अहमद के आवास परिसर में एक वन सुंदरी सांप दिखाई दिया। सांप दिखने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। वनकर्मियों ने बताया कि पकड़ा गया वन सुंदरी सांप स्वस्थ अवस्था में था।

रेस्क्यू के बाद उसे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जटाशंकर वन क्षेत्र में प्राकृतिक आवास के अनुकूल वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
वन विभाग के रेंजर सत्यम कुमार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव या सांप के दिखने पर उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास में पहुंचाया जा सके। वन विभाग ने कहा कि वन्यजीव पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!