Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भाई बना भाई का कातिल! हत्या के बाद शव जलाकर मिटाए सबूत...

भाई बना भाई का कातिल! हत्या के बाद शव जलाकर मिटाए सबूत बेतिया पुलिस ने 24 घंटे में खोला सनसनीखेज हत्याकांड

0
25

मनुआपुल थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, मृतक के भाई और मां गिरफ्तार, श्मशान घाट से बरामद हुए जले शव के अवशेष

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। पश्चिम चंपारण के मनुआपुल थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। हत्या के बाद शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई, लेकिन बेतिया पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि खैरटिया निवासी शैलेश तिवारी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां घर खुला मिला और परिवार के सभी सदस्य फरार पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया।छापेमारी के दौरान मृतक के भाई सोनू तिवारी को मझौलिया थाना क्षेत्र के चैलाभार गांव से तथा मृतक की मां नंदवानी देवी को छावनी स्थित प्रजापति हॉल्ट से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सोनू तिवारी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि हत्या के बाद शव को बाइक से ले जाकर शांति माई श्मशान घाट में जला दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने श्मशान घाट से मृतक के जले हुए शव के अवशेष बरामद कर लिए। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित कर आवश्यक नमूने जब्त किए हैं। पुलिस ने शव को ले जाने में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार, कालीबाग थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित पुलिस बल की विशेष टीम शामिल रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और वैज्ञानिक अनुसंधान के चलते एक जघन्य हत्या कांड का पर्दाफाश हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!