Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया एसएसबी व नेपाल एपीएफ के बीच कमांडेंट स्तरीय बैठक हुई संपन्न।

एसएसबी व नेपाल एपीएफ के बीच कमांडेंट स्तरीय बैठक हुई संपन्न।

0
195

दोनों देशों के अधिकारीयों के बीच मध्य सीमा की सुरक्षा को और मजबूती देने हेतु अहम बैठक का आयोजन।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर सीमा सुरक्षा पर तैनात एसएसबी 21 वीं वाहिनी बी कंपनी एवं नेपाल एपीएफ के बीच सीमा चौकी गंडक बराज मुख्यालय परिसर में बुधवार की शाम कमांडेंट स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने मिलकर अवैध तस्करी, मानव तस्करी, शराब तस्करी, मानव व्यापार, सुरक्षा, नक्सल विरोधी, नारकोटिक्स, वन उत्पाद, वन जीव उत्पाद और अन्य निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी को रोकने व सीमा की सुरक्षा के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा की। साथ ही महत्वपूर्ण अंतराष्ट्रीय दिवसों को साथ मनाने व समय-समय पर सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर भी विचार किया गया। इसी क्रम में, भारत–नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बने रहने हेतु आपसी सहयोग के साथ आपसी तालमेल बनाए रखने हेतु सहमति जताई गई।इस बैठक में एसएसबी की ओर से एसएसबी 21 वीं वाहिनी बगहा कमांडेंट तपेश्वर राउत, उप कमांडेंट उमा शंकर नाशना, गंडक बराज सहायक कमांडेंट जयंता बोरा, इंस्पेक्टर सह कंपनी कमांडर प्रदीप कुमार मंडल, निरीक्षक सामान्य मिथलेश कुमार, निरीक्षक सामान्य जंगराज सिंह, निरीक्षक सामान्य चंद्र मणि माताई तथा एपीएफ नेपाल से एस पी संतोष रॉय मांझी , 26वीं वाहिनी ए पी फ़ नेपाल, निरीक्षक गणेश बहादुर थापा, 31वीं समवाय, ए पी फ़ नेपाल, निरीक्षक बिग बहादुर गोले, ए पी फ़ त्रिवेणी, निरीक्षक बम बहादुर कंवर, पी फ़ सुस्ता, उप निरीक्षक टांका बहादुर, ए पी फ़ वाल्मीकि नगर के साथ सभी सीमा चौकी प्रभारियों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!