विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
मझौलिया थाना क्षेत्र में बीती देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी के मामले का खुलासा किया है। थानाध्यक्ष मझौलिया को सूचना मिली थी कि थाना अंतर्गत ग्राम खैरवा वार्ड संख्या-1, महोदीपुर स्थित फैयाज आलम अंसारी के बथान पर गौकशी कर मांस की बिक्री एवं परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, बेतिया के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

इस टीम में अंचलाधिकारी मझौलिया तथा पशु चिकित्सक भी शामिल थे। संयुक्त कार्रवाई के दौरान उक्त स्थान पर छापेमारी की गई, जहां बथान के पास काले रंग की गाय का मांस विभिन्न टुकड़ों में बरामद किया गया। बरामद मांस को एफएसएल टीम एवं पशु चिकित्सक की उपस्थिति में विधिवत जब्त किया गया। मौके से 3 पुरुष एवं 1 महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मझौलिया थाना कांड संख्या 475/26, दिनांक 29/05/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(i)(a)(d)(k)(n) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।






