Friday, May 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विस कमिटी पैनल में अधिवक्ता के रूप में चयनित...

सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विस कमिटी पैनल में अधिवक्ता के रूप में चयनित हुए अजीत कुमार पाठक

0
11

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा,कानून व न्यायिक क्षेत्र में कर्तव्य निष्ठा और सेवा भाव की परिणाम एवं यश । इसके पहले सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया में मीडियेटर पद पर चयनित और अब सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विस कमिटी में पैनल अधिवक्ता के रूप में चयन काबिले तारीफ है जिससे कि अब इन्हें सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विस कमिटी के गरीब लिटीगैंट की मुकदमों का निष्पादन आदि कार्यों कि महती जिम्मेदारी मिलेगी यह सम्मान पश्चिम चंपारण जिला के लौरिया प्रखण्ड अंतर्गत ढाठ मटियरीया गाँव निवासी अजीत कुमार पाठक को मिला है, जो कि वर्षों से सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय दिल्ली में वकालत करते आ रहे हैं, जबकि श्री पाठक ने अपनी कठिन परिश्रम तथा सेवा भाव एवं मेहनत के बदौलत इस मुकाम पर पहुंचे हैं, जिसको लेकर क्षेत्र वासियों में काफी खुशी कि लहर है।

सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विस कमिटी द्वारा जारी पैनल अधिवक्ताओ कि सूची में अधिवक्ता पाठक का क्रम संख्या 53 है उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के पैनल अधिवक्ताओ कि चैन कि प्रक्रिया एस सी एल एस सी कि 71 वी बैठक से शुरू हुई थी, जो एस सी एल एस सी 73 वी बैठक में सम्पन्न हुई, साथ ही यह 15 मई 2026 से अपने कार्य रूप में संचालित भी हो चुके है, जबकि सूची बध पैनल अधिवक्ता अपना अपना कार्य भाल सम्भाल चुके है। इस संबंध में श्री पाठक ने बताया कि मेरे अथक मेहनत तथा घर परिवार के सहयोग से ही इस मुकाम पर पहुंचा हूँ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!