Thursday, May 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास इलेक्ट्रिक व्हीकल एंड स्कूटी शोरूम का विधिवत उद्घाटन।

इलेक्ट्रिक व्हीकल एंड स्कूटी शोरूम का विधिवत उद्घाटन।

0
21

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक रोड स्थित हरिओम इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक व्हीकल एंड स्कूटी शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना एवं विद्युत पूजन के साथ नए शोरूम की शुरुआत हुई। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यवसायी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित मिथिलेश मिश्रा द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से पूजा संपन्न कराई गई। इसके बाद शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर शोरूम के संचालक बृजेश किशन तिवारी उर्फ बिट्टू तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग अब वैकल्पिक साधनों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य का सबसे बेहतर विकल्प बनकर उभर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हरिओम इंटरप्राइजेज में ग्राहकों के लिए विभिन्न कंपनियों की इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। यहां आधुनिक तकनीक से लैस, कम खर्चीले एवं पर्यावरण के अनुकूल वाहन उचित कीमत पर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा के लिए फाइनेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि आम लोग आसानी से इलेक्ट्रिक वाहन खरीद सकें।


शोरूम में सीकोन इंडिया समेत कई कंपनियों के बैटरी चालित वाहन प्रदर्शित किए गए हैं। संचालक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा दिए जाने से इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में नए अवसर पैदा हुए हैं। इसी सोच के साथ मझौलिया में इस नए व्यवसाय की शुरुआत की गई है। समाजसेवी सुबोध पांडे ने कहा कि मझौलिया में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अब वाहन खरीदने के लिए लोगों को बेतिया या मोतिहारी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मौके पर डॉ. राम एकबाल, रौशन कुमार तिवारी, आदर्श कुमार, राजबली कुमार, सुमन कुमार, लव कुमार पांडे, निर्भय पांडे, गुड्डू चौबे, अमन कुमार चौबे, अजय कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!