Thursday, May 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा चौतरवा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप...

बगहा चौतरवा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

0
14

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा चौतरवा मुख्य मार्ग के डुमरिया के समीप गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।इस दुर्घटना में बाइक सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर लिखे जाने तक घायल बाइक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बगहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!