Wednesday, May 27, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 12 घंटे में हत्या कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

12 घंटे में हत्या कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

0
14

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पूर्वी चम्पारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को ग्राम धनखरैया में एक युवक का शव मिलने की सूचना मृतक के परिजनों द्वारा दी गई थी। मृतक की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर परसौना निवासी रमेश कुमार साह के रूप में हुई।
परिजनों ने बताया कि रमेश कुमार साह 24 मई को काठमांडू जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसी दिन से उनका मोबाइल बंद था और परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा था। बाद में शव मिलने पर परिजनों ने मृतक के मित्र संतोष कुमार व प्रकाश कुमार के साथ अन्य अज्ञात लोगों पर पैसे के लेन-देन को लेकर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया।


आवेदन के आधार पर हरसिद्धि थाना कांड संख्या 288/26 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का अवलोकन किया, जिसमें मृतक को 25 मई को हरसिद्धि बाजार में अभियुक्त संतोष कुमार और प्रकाश कुमार के साथ देखा गया। अन्य साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने दोनों नामजद अभियुक्तों को कांड दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में दुदही भरवलिया निवासी संतोष कुमार एवं हरसिद्धि बाजार निवासी प्रकाश कुमार शामिल हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!