Monday, May 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास कुर्की अभियान में बड़ी कार्रवाई: 23 मामलों का निष्पादन, 18 अभियुक्तों ने...

कुर्की अभियान में बड़ी कार्रवाई: 23 मामलों का निष्पादन, 18 अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण

0
14

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, पुलिस मुख्यालय बिहार, पटना के निर्देशानुसार पुलिस जिला बगहा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कुर्की अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान फरार एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की-जप्ती की कार्रवाई प्रभावी ढंग से की गई।

अभियान के क्रम में कुल 23 कुर्की-जप्ती मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। वहीं पुलिस की सख्ती के चलते 18 अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस जिला बगहा द्वारा अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार के विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!