बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ /गोपालगज, किसी आपराधिक घटना की अंजाम देने की उद्देश्य हथियार लेकर जा रहे एक अपराधी को मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर आपराधिक घटना होने से बचा लिया बताते चले कि मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार अपने दल बल के साथ मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छितौली गांव के समीप मांझागढ़ से बड़हरिया जाने वाली सड़क में वाहन जांच करने जा रहे थे । इसी बीच मांझागढ़ थाना प्रभारी को सूचना मिला कि सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव के मानकी राम के पुत्र मुकेश कुमार हथियार लेकर मांझागढ़ थाना क्षेत्र साहपुर बाजार में घूम रहा है ।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने अपने दल बल के साथ जैसे ही साह पुर पहुचे की पुलिस की गाड़ी देख अपराधी भागने लगा मांझागढ़ थाना प्रभारी ने अपनी सक्रियता को दिखाते हुए भाग रहे अपराधी की पिच्छा कर धर दबोचने के बाद तलाशी लेने पर अपराधी के पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस तथा एक मैगजीन एवं एक धारधार चाकू को जब्त कर अपराधी के द्वारा किसी आपराधिक घटना देने की मंसूबे पर पानी फेड़ते हुए अपराधी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया आशा है। कि पुलिस के द्वारा गहन पूछताछ करने के बाद अपराधी के निशान देही पर पुलिस और भी उपलब्धि हासिल कर सकती है। मांझागढ़ पुलिस के द्वारा अपराधी के विरुद्ध की गई करवाई से अपराधियो में हड़कम्प मचा हुआ है ।






