Thursday, May 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शराब पीकर हंगामा करते एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शराब पीकर हंगामा करते एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0
24

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाल्मीकि नगर थाना पुलिस ने शराब के नशे में हो-हल्ला कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, वाल्मीकिनगर थाना में पदस्थापित एएसआई मुन्ना कुमार को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ढंगरहिया गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति को शोर-शराबा करते देखा गया।


पुलिस ने सहयोगियों की मदद से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। संदेह होने पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपनी पहचान ढंगरहिया गांव निवासी पप्पू कुमार उर्फ पप्पू राम के रूप में बताई। पुलिस ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। मामले में बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!