Wednesday, May 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पति की संदिग्ध मौत मामले में हत्या की आशंका को लेकर प्राथमिकी...

पति की संदिग्ध मौत मामले में हत्या की आशंका को लेकर प्राथमिकी दर्ज

0
10

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रामपुरवा निवासी सोना देवी ने अपने पति की संदिग्ध मौत मामले में हत्या की आशंका जताते हुए वाल्मीकिनगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
सोना देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके 50 वर्षीय पति लालू राम को बगहा स्टेशन रोड निवासी ठेकेदार दुर्गेश राम, पिता शंभु राम, गांव के अन्य नौ लोगों के साथ मजदूरी कराने के लिए गुजरात के जामनगर स्थित अडानी कंपनी में लेकर गए थे।
पीड़िता के अनुसार, कुछ दिनों बाद जब उन्होंने पति का हालचाल जानने के लिए साथ गए मजदूरों को फोन किया तो पहले बताया गया कि लालू राम कहीं गए हैं और बाद में बात कराई जाएगी।

इसी तरह एक-दो दिनों तक टालमटोल किया जाता रहा।
इसी बीच दूसरे मजदूरों से उन्हें जानकारी मिली कि उनके पति लालू राम की मौत हो चुकी है और पोस्टमार्टम के बाद शव गांव भेजा जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार शव को गांव से करीब 40 किलोमीटर दूर छोड़कर चला गया।
सोना देवी ने बताया कि जब उन्होंने शव देखा तो हाथ और गले पर चोट के निशान पाए गए। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ कि उनके पति की सुनियोजित साजिश के तहत हत्या की गई है।
पीड़िता ने आवेदन में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल्स और साथ गए अन्य मजदूरों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने तथा दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!