विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बेतिया: पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन (पश्चिम चंपारण, बेतिया) द्वारा लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित डायल-112 एवं रात्रि गश्ती व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डायल-112 वाहनों में उपलब्ध आवश्यक उपकरणों, संचार व्यवस्था, सुरक्षा संसाधनों तथा तैनात पुलिस कर्मियों की तत्परता की गहन जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में और अधिक सक्रियता एवं सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण तथा आपातकालीन सहायता सेवाओं को प्रभावी बनाने में डायल-112 की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। इस दौरान लौरिया थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।






