Monday, May 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रखंड बगहा दो में पंचायत सहयोग शिविर 19 तारीख को तीन पंचायत...

प्रखंड बगहा दो में पंचायत सहयोग शिविर 19 तारीख को तीन पंचायत में होगी आयोजित

0
17

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा दो में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन 19 मई को 10 बजे से किया जाएगा। प्रखंड बगहा दो के प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम ने बताया कि पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन लगातार हर पंचायत में अलग-अलग दिनों पर किया जा रहा है। जिसमें सोमवार को कुल 45 आवेदन पंचायत सहयोग शिविर के माध्यम से मिले। इसमें लोगों अपने नजदीकी पंचायत में अपनी समस्याओं का हाल करा सकेगा। विभाग द्वारा शिकायतों को लिया जा रहा साथ ही कई मामलों में जांच के आदेश भी दिए गए है । बीडीओ ने बताया कि 19 मई को वाल्मीकि नगर, लक्ष्मीपुर रामपुरवा , सतपुर सोहरिया, नयागांव रामपुर पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लेकर अपनी शिकायतों को दर्ज कर सकेंगे। जिस पर विभाग द्वारा जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!