वार्ड सदस्य ने मनाया अपने पिता का 71 वा जन्मदिन।
शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी है अति अनिवार्य।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
विशाल मातृ सेवा सदन संस्थान बैठनिया की सौजन्य से पंचायत में सफल मैट्रिक और इंटर के छात्रों को अंग वस्त्र देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में छोटू कुमार मनमीत कुमार दिनेश कुमार विजय कुमार ललिता कुमारी रिंकू कुमारी जुली कुमारी स्नेहा कुमारी आदित्य कुमार साक्षी प्रिया शामिल है। आगत अतिथियों द्वारा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा सफलता के लिए बधाई दिया गया।
तदुपरांत वार्ड सदस्य संतोष कुमार तिवारी ने अपने पिता पंडित कौशल्या नंद तिवारी का 71 वा जन्मदिन के पावन अवसर पर सुंदर कांड का पाठ कराया गया। उसके बाद सम्मान समारोह में विधिवत वैदिक मंत्रों च्चारण के बीच जन्मदिन का केक काटा गया। ग्रामीणों और अतिथियों द्वारा पंडित कौशल्यानंद तिवारी को अंग वस्त्र देकर फूल माला पहनाकर तथा उपहार देते हुए जन्मदिन की बधाई दी गई और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

वार्ड सदस्य संतोष कुमार तिवारी ने भाव विह्वल शब्दों में कहा कि आधुनिक युग में माता-पिता मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन के समान जरूरी है। पालन पोषण करते हुए जीवन निर्माण करना और उचित संस्कार देते हुए अबोध बच्चे को समाज के लिए खड़ा करते हैं। सभी को अपने माता-पिता का आदर और सेवा करना चाहिए।
मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ साह ने कहा कि आज के सफल छात्र भारत के भविष्य हैं। आधुनिक युग में पुत्र द्वारा अपने पिता का जन्मदिन मनाना अत्यंत ही पावन और अनुकरणीय कार्य है। माता-पिता देवी देवता के रूप होते हैं। मानव जीवन में माता-पिता का सदैव आदर और सेवा करनी चाहिए।
समाजसेवी शिव शंकर सिंह और शिक्षक अशरफ अली ने शिक्षा और संस्कार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव जीवन में संस्कार का होना अति अनिवार्य है। समाज शिक्षित होते चला जा रहा है लेकिन आज वृद्ध माता-पिता को वृद्ध आश्रम में शरण लेनी पड़ रही है जो पढ़े-लिखे समाज के नाम पर कलंक है।

पंचायत सचिव चंद्रमणि शुक्ला ने सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी और कहा कि आधुनिक और पश्चिमी सभ्यता वाले युग में मानव तरक्की तो खूब कर रहा है लेकिन माता-पिता जिन्होंने जन्म दिया उनको वृद्ध आश्रम में भेजते हुए शिक्षित समाज को शर्म नहीं आ रही है। उन्होंने उपस्थित छात्रों ग्रामीणों और नौजवानों को अपने माता-पिता बड़े बुजुर्गों का आदर करना और संस्कार युक्त विचार रखने की सलाह दी।
विशाल मातृ सेवा सदन संस्थान बैठनिया की सौजन्य से पंचायत के ग्रामीणों को अंग वस्त्र और फूल माला से भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वार्ड सदस्य मनोज पांडे संदीप कुमार तिवारी सरोज देवी मौसम कुमार तिवारी मोहित कुमार तिवारी सिद्धि कुमारी दिव्या कुमारी चंदन तिवारी चंद्र मोहन सिंह शिक्षक इंद्रासन भगत नथुनी तिवारी चंद्रशेखर पांडे सुदामा ठाकुर मुक्तिनाथ ठाकुर महेंद्र ठाकुर रामचंद्र ठाकुर साहित्य अन्य ग्रामीण और शिक्षा प्रेमी उपस्थित थे।
ग्रामीणो और उपस्थित अतिथियों ने वार्ड सदस्य संतोष कुमार तिवारी द्वारा अपने पिता का जन्मदिन मनाने की जमकर प्रशंसा की और समाज के लिए अनुकरणीय बताया।






