बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगज ।शुक्रबार की रात मांझागढ़ थाना क्षेत्र फुलवरिया नौरंगा गांव के समीप गण्डक नहर की सड़क पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी वही दूसरी तरफ रिस्तेदारी में आई एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी ।बताते चले कि शुक्रबार की रात मांझागढ़ थाना क्षेत्र फुलवरिया नौरंगा गांव के 60 वर्षीय सुदर्शन सहनी किसी कार्यवश साइकिल से मांझागढ़ बाजार जा रहे थे ।इसी बीच बिपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार तथा रिस्तेदारी में फलवरिया नौरंगा गांव में आई महिला कटेया थाना क्षेत्र करसौनी गांव के रामजीत सहनी की पत्नी रमिता देवी को टक्कर मार कर लापता हो गया जिस से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घटना घटते ही परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज हेतु मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर चिंता जनक इस्थिति में बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोपालगज रेफर कर दिया जहाँ डॉक्टर ने सुदर्शन सहनी को मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।वही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा के बाहर सड़क परआक्रोशित होकर हंगमा करने लगे घटना की सूचना मिलते मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने अपने दल बल के साथ हंगमा कर रहे परिजनों के पास पहुचकर समझा बुझा कर घर वापस भेजने के बाद घटना की जांच कर रहे है मृतक के पांच पुत्र और पांच पुत्री है ।मृतक ही परिवार का सहारा था ।






