Saturday, May 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा नगर मे लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन,युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा की...

बगहा नगर मे लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन,युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मदद।

0
3

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण , बिहार

बगहा, शहर के युवाओं को पढ़ाई का बेहतर माहौल देने के लिए शुक्रवार को बगहा नगर में आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया।लाइब्रेरी का उद्घाटन सभापति पुष्पा गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया।इस लाइब्रेरी मे यूपीएससी,बीपीएससी,एसएससी,बैंकिंग व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबे,दैनिक समाचार पत्र,पत्रिकाए और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है।एक साथ 50 से अधिक छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकते है।लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुलेगी।अब युवाओं को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।गरीब व मेधावी छात्रों के लिए विशेष छूट की भी व्यवस्था की गई है।स्थानीय युवाओं ने लाइब्रेरी खुलने पर खुशी जताई और कहा कि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद मिलेगी।इस दौरान सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता,उपसभापति रश्मि रंजन,उपसभापति प्रतिनिधि रवि गुप्ता,कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा,प्रधान लिपिक राकेश कुमार,स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी,सिटी मैनेजर चंदन कुमार,वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार,राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!