बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ /गोपालगज ।वाहन जांच के दौरान मांझागढ़ पुलिस ने 95 ग्राम स्मैक के साथ दो स्मैक सप्लायर को गिरफ्तार करने के साथ एक अपाची बाइक दो मोबाइल और 660 सौ साठ रुपया नगद जब्त कर एन डी पी एस के तहत प्रथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।बताते चले कि मांझागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र बहोरा हाता गण्डक पुल के समीप गण्डक सड़क पर वाहन जांच कर रही थी ।

इसी बीच पुलिस को देख बाइक पर सवार एक महिला और बाइक चालक बाइक मोड़ कर भागने लगे पुलिस ने पीछा कर धरदबोचने के बाद बाइक की तलाशी लेने पर 95 ग्राम स्मैक और दो मोबाइल एवं 660 रूप जब्त करने के स्मैक सप्लायर की पहचान महमदपुर थाना क्षेत्र करश घाट के बलिस्टर सिंह के पुत्र हरकेश सिंह और गोपालगज नगर थाना क्षेत्र सरया वार्ड 2 के हदीश मिया के पुत्री रौशन तारा के रूप में करते हुए एन डी पी एस के तहत प्रथमिकी दर्ज कर शुक्रबार को जेल भेज दिया । इसकी जानकारी मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने दी।






