Sunday, March 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home स्पोर्ट्स नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत, पहले मैच में मोतिहारी की शानदार जीत।

नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत, पहले मैच में मोतिहारी की शानदार जीत।

0
8

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र में प्रीमियम लीग टी-20 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के बीच किया गया। उद्घाटन समारोह में सांसद डॉ. संजय जायसवाल, चनपटिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. कुमार अनुपम तथा तांत्रिक बाबा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का आगाज किया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की अपील की। आयोजन स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे माहौल पूरी तरह खेलमय हो गया।उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला मोतिहारी और रक्सौल की टीमों के बीच खेला गया। रक्सौल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो शुरुआती ओवरों में सही साबित होता दिखा। हालांकि मोतिहारी के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 120 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने समय-समय पर महत्वपूर्ण रन जोड़कर टीम को प्रतिस्पर्धी स्थिति में पहुंचाया।


121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रक्सौल की टीम ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रहे। मोतिहारी के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए रक्सौल के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। अंततः रक्सौल की टीम 6 विकेट पर 104 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।वही खिलाड़ी सचिन कुमार ने इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने गेंदबाजी में 3 ओवर में 26 रन देकर एक अहम विकेट लिया, वहीं बल्लेबाजी में 24 गेंदों पर तेज 49 रन बनाकर टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।इस मौके पर मुखिया सत्य प्रकाश सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार जताते हुए आगामी मैचों को और भी भव्य बनाने की बात कही। गोलू श्रीवास्तव, विशाल बरनवाल, अजित पटेल, रंजन पटेल, बुचि साह, मकसूद आलम, हसमुलाह आलम, विजय बरनवाल, राजा कुमार, गोलू पटेल, प्रदीप सिंह, राजन बैठा, महम्मद अब्दुल्लाह, महम्मद सल्लू, विजय राम, विशाल वैभव, प्लाटिन पांडेय, विक्की कुमार, एनुलाह आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!