अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण
बेतिया। ने पेराई सत्र 2025-26 के दौरान 100 दिनों में कुल 53 लाख 80 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। मंगलवार की अहले सुबह कोलकाता से पधारे अधिकारियों की उपस्थिति में सत्र का विधिवत समापन किया गया। समापन अवसर पर सीजीएम सुशील कुमार यजोदिया, यूनिट हेड उदयवीर सिंह, जीएम केन डॉ. शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जीएम इंजीनियरिंग लाभांशु दीक्षित, जीएम प्रोडक्शन, जीएम स्टोर ए.पी. सिंह, एजीएम एचआर रमाकांत मिश्रा, चीफ केन मैनेजर अखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी डोंगा पर गोलबंद होकर नारियल फोड़कर सत्र का समापन किया। मौके पर किसानों एवं मिलकर्मियों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

यूनिट हेड उदयवीर सिंह ने सफल संचालन एवं सहयोग के लिए किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नॉन-स्टॉप पेराई और रिकॉर्ड उत्पादन के लिए कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि टीम वर्क के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी। गन्ना महाप्रबंधक डॉ. शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किसानों द्वारा आपूर्ति किए गए गन्ने का भुगतान 16 फरवरी तक उनके खातों में भेज दिया गया है। उन्होंने किसानों से वसंतकालीन गन्ना की बुआई अधिक से अधिक रकबे में करने की अपील की, ताकि आगामी पेराई सत्र में गन्ने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। एजीएम एचआर रमाकांत मिश्रा ने बताया कि पूरे पेराई सत्र के दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई, जो कारखाने के लिए बड़ी उपलब्धि है। सीजन समाप्त होने के साथ ही अब तक गुलजार रहने वाला मझौलिया कारखाना परिसर फिलहाल शांत नजर आ रहा है।






