Saturday, May 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मांझागढ़ मे होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

मांझागढ़ मे होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

0
44

मांझागढ़ बिहार से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

माझागढ़ (गोपालगंज ) वरौली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत माँझागढ़ राम जानकी मंदिर के समीप होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया होली मिलन समरोह का आयोजन वरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक मंजीत सिंह ने किया होली मिलन समारोह मे पहुँचे ग्रामीणों को विधायक ने गुलाल लगा कर मिलने के साथ होली मिलन समारोह मे होली गीत सुनाने पहुंची अनुपमा यादव के द्वारा लोगो को होली की गीत सुना कर लोगो की मन मोह लिया ।

वही विधायक ने भी होली की गीत गा कर लोगो झूमा दिये उसके वाद उन्होंने लोगो को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की जिस तरह आपलोगो ने मुझे अपना अर्शीवाद देकर सेवा करने का मौका दिये उसी तरह तरह बरौली के विकास के लिए कदम उठाते हुए मेडिकल और डिग्री कालेज खोलने के लिए मेरा प्रयास किया जा रहा है तथा इसी तरह हर त्योहार पर आप लोग से मिल कर अर्शीवाद लेते रहेंगे इसी के साथ उन्होंने समारोह का समापन्न कर लोगो को भोजन कराने के बाद घर जाने दिया।

इस समारोह मे एम एल सी गप्पू शाही जदयू के प्रमोद कुमार पटेल , संजीत चौबे , अशोक कुमार पटेल ,अमरेंद्र बारी ब्रज किशोर सिंह , सरपंच व्यास मुन्नी शाही ,मुखिया गोरख साह सैकड़ो ग्रामीण थे ,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!