विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा (प. चंपारण) रविवार को बगहा विधानसभा क्षेत्र के बगहा ग्रामीण मंडल अंतर्गत परसा गांव में केंद्रीय बजट को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बगहा विधायक राम सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अचिंत कुमार लाला ने ग्रामीणों के साथ बजट की प्रमुख घोषणाओं को सुना और उसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

जनसंवाद को संबोधित करते हुए विधायक राम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट गांव, गरीब, किसान और युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में कृषि को मजबूती देने, किसानों की आय बढ़ाने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा सड़क, बिजली, पानी जैसी आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया है।

इससे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अचिंत कुमार लाला ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचें, यही इस बजट का मूल उद्देश्य है, जिससे क्षेत्र में रोजगार और विकास के नए अवसर सृजित होंगे।

कार्यक्रम में बगहा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूलन शाह, अखिलेश्वर सिंह, मंडल महामंत्री कुमार रजनीश, उपाध्यक्ष संतोष यादव, विकास ठाकुर, अभिषेक सिंह, अमित आनंद, लाल बिहारी, राजेश शाह, रोहित पटेल, ओम प्रकाश चौधरी, सुनील शाह, धनंजय मिश्रा, प्रश्न अमित राव, आकाश पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने भी बजट को लेकर अपनी राय रखी तथा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और अपेक्षाओं को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं और बजट की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना और सीधा संवाद स्थापित करना रहा।






